July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड 39 के सेक्टर 6 में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार प्रचार अभियान

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  वार्ड 39 के सेक्टर 6 में भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी दीदी संजू देवी राजपूत एवं पार्षद प्रत्याशी भाई तरुण राठौर के समर्थन में जोरदार प्रचार-प्रसार किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों ने पूरे उत्साह के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से समर्थन की अपील की। प्रचार अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशियों ने जनता से मुलाकात कर अपनी योजनाओं और विकास के संकल्पों को साझा किया। क्षेत्रवासियों ने भी भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.