July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड 19 पथर्रीपारा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क अभियान

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/ नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी दीदी संजू देवी सिंह राजपूत और वार्ड 19 पथर्रीपारा के पार्षद प्रत्याशी भाई यशवंत साहू के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों ने मतदाताओं से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने भाजपा की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों को जनता के समक्ष रखा।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का भरोसा दिलाया और नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.