July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा निगम चुनाव: महिला लाभार्थी संपर्क अभियान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जुटीं महिलाएं

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा नगर पालिक निगम चुनाव के तहत 4 फरवरी को महिला लाभार्थी संपर्क अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें लाभार्थी बहनों का स्नेह एवं सम्मान के साथ स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं वार्ड क्रमांक 30 की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती धन कुमारी गर्ग के समर्थन में जोरदार अपील की गई।

कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उपस्थित बहनों से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस अवसर पर वार्ड प्रत्याशी श्रीमती धन कुमारी गर्ग, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती ज्योति वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी वैशाली रत्नपारखी, सहप्रभारी प्रीति स्वर्णकार, पूर्व पार्षद सुशील गर्ग, महिला मोर्चा की शांति यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देते हुए संगठन की नीतियों पर विश्वास जताया और आगामी चुनाव में पार्टी की भव्य जीत का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.