August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कल विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/ नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा आयोजित विशाल आमसभा को बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय संबोधित करेंगे।

यह आमसभा घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर मैदान में प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगी। भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और सभी 67 पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित इस जनसभा में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनमानस की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रहेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.