July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, कोरबा के उज्ज्वल भविष्य के लिए लिया संकल्प

1 min read

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा नगर निगम की भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

इस खास मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे कोरबा के विकास और संजू देवी राजपूत की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी-जान से मेहनत करेंगे। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क करें और जनता को भाजपा की नीतियों और विजन से अवगत कराएं।

भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि संजू देवी राजपूत का नेतृत्व कोरबा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और भाजपा की सरकार शहर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस मौके पर समर्थकों ने एकजुट होकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

नए संकल्प, नई ऊर्जा – कोरबा के विकास का संकल्प लें, भाजपा को विजय बनाएं!” 🚩🎉

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.