November 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विकास की सौगात से बदलेगी कोरबा के वार्डों की तस्वीर, 1.73 करोड़ के 10 कार्यों का भूमिपूजन; रविशंकर शुक्ल नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं का दिखा दमदार उत्साह

1 min read

 

 

 

मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने रखी विकास कार्यों की आधारशिला, सड़क, नाली, कलवर्ट और सामुदायिक भवन निर्माण से हजारों नागरिकों को मिलेगी राहत

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। शहर के विकास को नई दिशा देने और वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर निगम क्षेत्र में 1 करोड़ 73 लाख 35 हजार रुपये की लागत से 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन तथा महापौर संजू देवी राजपूत ने पंडित रविशंकर शुक्ल नगर, मानिकपुर और दादरखुर्द में विभिन्न निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। इन कार्यों के पूरा होने से वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहे मोहल्लों की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की सक्रिय मौजूदगी ने आयोजन को विशेष राजनीतिक और सामाजिक स्वरूप प्रदान किया। विकास कार्यों को लेकर क्षेत्रवासियों में भी उत्साह नजर आया।

हर वार्ड तक विकास पहुंचाना सरकार का संकल्प : लखनलाल देवांगन

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा के सभी 67 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। सड़क, नाली, जल निकासी और सामुदायिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। ट्रिपल इंजन की सरकार का लक्ष्य शहर के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि विकास का मतलब केवल बड़ी-बड़ी परियोजनाएं नहीं, बल्कि मोहल्लों की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान भी है। नागरिकों को बेहतर आवागमन, व्यवस्थित जल निकासी और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

मंत्री ने बताया कि बीते तीन वर्षों में 60 से अधिक समाजों की मांग और आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इसी क्रम में राजपूत क्षत्रिय समाज की मांग पर राम-जानकी मंदिर परिसर स्थित महाराणा प्रताप सभा भवन के ऊपरी तल के निर्माण एवं विस्तार के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

 

 

मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर : संजू देवी राजपूत

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जा रहा है। शहर की प्रमुख सड़कों के साथ वार्डों की आंतरिक सड़कों, नालियों और अन्य नागरिक सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में वार्डों की आवश्यकताओं के अनुरूप निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। इन कार्यों का सीधा लाभ आम नागरिकों को मिलेगा।

इन 10 निर्माण कार्यों से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

स्वीकृत कार्यों में वार्ड क्रमांक 26 के एमआईजी क्षेत्र में जायसवाल दुकान के पास से एमआईजी तक नाली निर्माण के लिए 16 लाख रुपये, आरएसएस नगर में शंकर शर्मा के घर से एलआईजी-105 स्थित रवि जायसवाल के घर होते हुए एलआईजी-130 तक नाली निर्माण के लिए 8 लाख रुपये तथा एलआईजी में महेश शुक्ला की लाइन में नाली निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रुपये शामिल हैं।

वाल्मीकि आवास में मकान क्रमांक 32 से 52 तक नाली एवं सीसी सड़क निर्माण पर 6 लाख रुपये, हनुमान मंदिर के पास आरसीसी शेड निर्माण पर 5 लाख रुपये और कृष्णा नगर में आंगनबाड़ी के बगल से रविंद्र सिंह के घर के पास तक नाली निर्माण पर 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

वार्ड क्रमांक 28 के राम-जानकी परिसर स्थित महाराणा प्रताप सभा भवन के ऊपरी तल के निर्माण एवं विस्तार के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मानिकपुर के डिपरापारा में आरसीसी नाली एवं कलवर्ट निर्माण पर 50 लाख रुपये, दादरखुर्द में मंगल भवन से गोपेश्वर सिंह के घर तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण पर 25 लाख 50 हजार रुपये तथा पुरानी बस्ती में जीवन पटेल के घर से सवाई अंकल के घर तक सीसी पेविंग एवं नाली निर्माण पर 22 लाख 30 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

रविशंकर शुक्ल नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं की दमदार मौजूदगी

भूमिपूजन कार्यक्रम में कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, संयोजक फूलपुरी गोस्वामी, सह-संयोजक करन सिंह राजपाल, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल तिवारी, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव, पार्षद पति दिनेश वैष्णव, मंडल उपाध्यक्ष श्रीधर द्विवेदी, बीएलए-2 दिलीप दस, महिला प्रमुख रजनी देवांगन, लता चतुर्वेदी, बलिराम, दीनू राय, अंकित द्विवेदी और गौरवेश साहू सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के बीच विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से लंबे समय से चली आ रही सड़क, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.