वार्ड क्रमांक 21 में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत और पार्षद प्रत्याशी राकेश वर्मा के समर्थन में भव्य जनसंपर्क अभियान




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोसाबाड़ी मंडल के वार्ड क्रमांक 21 में भारतीय जनता पार्टी ने 1 फरवरी 2025 को एक विशाल जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया। यह जनसंपर्क अभियान OE, SE और OD कॉलोनी, शिवाजी चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में महापौर प्रत्याशी दीदी संजू देवी राजपूत एवं वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद प्रत्याशी राकेश कुमार वर्मा के समर्थन में किया गया।

इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और समर्थकों ने हिस्सा लिया। जनता से सीधा संवाद कर भाजपा प्रत्याशियों ने अपने विजन, विकास योजनाओं और नगर के उन्नयन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। जनसंपर्क के दौरान नागरिकों ने भी भाजपा प्रत्याशियों को अपना समर्थन देने का भरोसा दिलाया और क्षेत्र के विकास को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया और पार्टी की नीतियों को साझा किया। पूरे क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

जनसंपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा ने जनता को यह संदेश दिया कि यदि वे सत्ता में आते हैं तो क्षेत्र में विकास कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत और पार्षद प्रत्याशी राकेश वर्मा ने जनता से समर्थन मांगते हुए वादा किया कि वे वार्ड और शहर के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
“सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ भाजपा ने जनता का दिल जीतने की मुहिम तेज कर दी है।


