August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत का SECL ग्राउंड में सघन जनसंपर्क अभियान जारी

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/आज दिनांक 2 फरवरी 2025 को भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सुबह 7 बजे से SECL ग्राउंड में सघन जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और समर्थक मौजूद रहे।

 

जनसंपर्क अभियान के दौरान संजू देवी राजपूत ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और भाजपा की विकास नीतियों व भावी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा की प्राथमिकता शहर का सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करना है।

 

कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ घर-घर जाकर भाजपा का विजन साझा किया और मतदाताओं से समर्थन की अपील की। नागरिकों ने भी महापौर प्रत्याशी को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि भाजपा के नेतृत्व में शहर का सुनियोजित विकास होगा।

इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने संजू देवी राजपूत को विजयी बनाने के लिए पूर्ण समर्थन देने की बात कही।

“विकसित शहर, सशक्त नेतृत्व” के संकल्प के साथ भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.