March 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर पालिक निगम चुनाव हेतु कार्यकर्ता सम्मेलन 2 फरवरी को

 

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मिलेगा मार्गदर्शन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा नगर पालिक निगम चुनाव 2025 के मद्देनजर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन दिनांक 02 फरवरी को प्रातः 11 बजे सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बुधवारी, कोरबा में होगा।

इस सम्मेलन में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे।

विशिष्ट अतिथि एवं मार्गदर्शक

🟢 श्री ओ.पी. चौधरी जी – कैबिनेट मंत्री एवं रायगढ़ विधायक
🟢 श्री लखनलाल देवांगन जी – कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक
🟢 श्री लखनलाल साहू जी – नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के जिला प्रभारी
🟢 श्री रजनीश सिंह जी – नगरीय निकाय संगठन प्रभारी
🟢 श्री विकास महतो जी – भाजपा प्रदेश मंत्री
🟢 श्री मनोज शर्मा जी – भाजपा जिलाध्यक्ष, कोरबा
🟢 श्री ननकीराम कंवर जी – पूर्व मंत्री
🟢 श्री जोगेश लांबा जी – पूर्व महापौर
🟢 डॉ. राजीव सिंह जी – पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा ने इस कार्यकर्ता सम्मेलन में समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की है कि भाजपा कार्यकर्ता इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से संगठन को और मजबूत बनाएं एवं आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.