July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मा. मंत्री लखन लाल देवांगन का कोसाबाड़ी मंडल में भव्य दौरा, नुक्कड़ सभाओं और सामाजिक बैठकों में करेंगे शिरकत

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा,****/ कोसाबाड़ी मंडल: छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री मा. श्री लखन लाल देवांगन आगामी 02 फरवरी 2025 को कोसाबाड़ी मंडल में महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं एवं सामाजिक बैठकों में भाग लेंगे।

इस दौरान वे क्षेत्र के नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के प्रमुख लोगों से संवाद करेंगे और चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

दौरा एवं कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण

📍 स्थान: सरस्वती शिशु मंदिर, बुधवारी बाज़ार
🕚 समय: सुबह 11:00 बजे
➡️ कार्यक्रम: महापौर/पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभा

📍 स्थान: परशुराम भवन, बुधवारी
🕐 समय: दोपहर 01:00 बजे
➡️ कार्यक्रम: ब्राह्मण समाज की सामाजिक बैठक में सम्मिलित होंगे

📍 स्थान: दशहरा मैदान, बुधवारी
🕞 समय: दोपहर 03:30 बजे
➡️ कार्यक्रम: वार्ड क्रमांक 23 व 24 की संयुक्त नुक्कड़ सभा

📍 स्थान: बोलबम चौक, वार्ड क्रमांक 22, काशीनगर
🕟 समय: शाम 04:30 बजे
➡️ कार्यक्रम: नुक्कड़ सभा

📍 स्थान: वार्ड क्रमांक 37, रामपुर, दुर्गा पंडाल, नीम पेड़ के पास
🕠 समय: शाम 05:30 बजे
➡️ कार्यक्रम: नुक्कड़ सभा

📍 स्थान: परशुराम भवन, बुधवारी बाज़ार
🕖 समय: रात्रि 07:00 बजे
➡️ कार्यक्रम: चंद्रनाहु चंद्रा समाज की सामाजिक बैठक में सम्मिलित होंगे

सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नागरिकों से उपस्थिति की अपील

कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने मंडल में निवासरत प्रदेश/जिला/मंडल पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा प्रकोष्ठ, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

यह दौरा आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति को मजबूत करेगा और जनसमर्थन को और अधिक सशक्त बनाएगा।

📢 आइए, मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी के साथ मिलकर कोसाबाड़ी मंडल में विकास की नई दिशा तय करें!

✍🏻 डॉ. राजेश राठौर
अध्यक्ष, कोसाबाड़ी मंडल

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.