March 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बुधवारी में बदलाव की गूंज: गुलजार भाई को जिताने का संकल्प!

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बुधवारी, कोरबा: नगर के प्रतिष्ठित क्षेत्र बुधवारी में बदलाव की लहर तेज हो गई है। नागरिकों ने क्षेत्र के विकास और बेहतरी के लिए गुलजार भाई को समर्थन देने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में “हमारा संकल्प – अब आही बुधवारी मा बदलाव” के नारे के साथ स्थानीय निवासियों ने एकजुटता दिखाई।

जनता का मानना है कि गुलजार भाई क्षेत्र की समस्याओं को न केवल समझते हैं, बल्कि उनके समाधान के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम करने का जज़्बा भी रखते हैं। उनकी प्राथमिकताएँ इस प्रकार हैं:

बेहतर आधारभूत संरचना – सड़क, जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था
व्यापारियों और स्थानीय दुकानदारों के लिए अनुकूल माहौल
युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर
सुरक्षित और समृद्ध बुधवारी का निर्माण

स्थानीय नागरिकों और समर्थकों का कहना है कि गुलजार भाई को जिताना सिर्फ़ एक चुनावी निर्णय नहीं, बल्कि बुधवारी के सुनहरे भविष्य की नींव रखना है।

अब समय आ गया है कि हम सभी मिलकर बुधवारी को संवारें और गुलजार भाई को जिताएं!

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.