July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जिला पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी निर्मला कंवर ने भरा नामांकन, जनसेवा के संकल्प के साथ की राजनीति में प्रवेश

1 min read

पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर की बहू एवं जिला पंचायत सदस्य संदीप कंवर की धर्मपत्नी हैं निर्मला कंवर

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****। भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती निर्मला कंवर ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर राजनीतिक जीवन की औपचारिक शुरुआत की। नामांकन के बाद उन्होंने जनता के प्रति अपनी सेवा भावना और विकास के संकल्प को दोहराया।

परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प

श्रीमती निर्मला कंवर छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री श्री ननकीराम कंवर की बहू और जिला पंचायत सदस्य श्री संदीप कंवर की धर्मपत्नी हैं। उन्होंने कहा,
“मैंने वर्षों से बाबूजी, मांजी और अपने पति श्री संदीप कंवर को जनसेवा करते देखा है। जिस तरह से उन्होंने जनता की निस्वार्थ सेवा की है, मैं भी उसी भावना के साथ आगे बढ़कर लोगों के लिए कुछ करना चाहती हूं।”

निर्मला कंवर को मिला क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन

नामांकन भरने के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने निर्मला कंवर का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भरोसा जताया कि उनकी जीत सुनिश्चित है और वे अपने क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।

सेवा ही मेरा संकल्प” – निर्मला कंवर

नामांकन के बाद निर्मला कंवर ने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उनका लक्ष्य महिलाओं, किसानों और युवाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति देना है।

इस नामांकन के साथ ही कोरबा जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई है, और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.