July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड क्रमांक 32 में भाजपा प्रत्याशी चंद्रकली शिव जायसवाल का जनसंपर्क अभियान, विकास के मुद्दे पर मिला अपार समर्थन

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 32 (पोड़ीबाहर) से भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्रीमती चंद्रकली शिव जायसवाल ने आज घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और अपने लिए समर्थन मांगा। उन्होंने माता-बहनों और वार्डवासियों से संवाद कर भाजपा की रीति-नीति और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

विकास कार्यों की उपेक्षा बनी मुद्दा, जनता ने जताई नाराजगी

 

जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में वार्ड में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि सड़क, जल निकासी, सफाई व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर वार्ड उपेक्षित रहा है

भाजपा प्रत्याशी को जनता का भरपूर समर्थन

श्रीमती चंद्रकली शिव जायसवाल ने वार्डवासियों को आश्वासन दिया कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है, तो वार्ड में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भाजपा को समर्थन देने की अपील की, जिससे नगर का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके।

जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्डवासियों ने भाजपा प्रत्याशी के प्रति अपना समर्थन और आशीर्वाद व्यक्त किया, जिससे वार्ड में भाजपा के पक्ष में माहौल मजबूत होता नजर आ रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.