July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड क्रमांक 57 के कावेरी विहार कॉलोनी में भाजपा प्रत्याशी अजय चंद्रा का सघन जनसंपर्क अभियान

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड क्रमांक 57 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्री अजय चंद्रा ने आज कावेरी विहार कॉलोनी में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं विकास योजनाओं की जानकारी दी।

जनता से मिला सकारात्मक समर्थन

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपने वार्ड की समस्याओं से प्रत्याशी को अवगत कराया। श्री अजय चंद्रा ने वार्ड के विकास का भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है, तो वे वार्ड को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

 

जनता ने उनके इस प्रयास का स्वागत किया और भाजपा के प्रति समर्थन व्यक्त किया। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखने को मिला, जिससे वार्ड में भाजपा के प्रति सकारात्मक माहौल बनता नजर आ रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.