वार्ड क्रमांक 7 में भाजपा कार्यालय का भव्य उद्घाटन, श्रीमती सोनी विकास को मिला अपार जनसमर्थन



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती सोनी विकास ने वार्ड क्रमांक 7 में अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यालय उद्घाटन के दौरान वार्ड और आसपास के लोगों का भाजपा को अपार समर्थन देखने को मिला। उपस्थित नागरिकों ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताते हुए श्रीमती सोनी विकास को अपना समर्थन दिया।
इस अवसर पर श्रीमती सोनी विकास ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर नगर में व्यापक विकास कार्य किए जाएंगे और क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस उद्घाटन से वार्ड में भाजपा की मजबूती और बढ़ती लोकप्रियता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।



