वार्ड क्रमांक 2 (दो नंबर) में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, श्रीमती सोनी विकास को मिला जनसंपर्क में अपार समर्थन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती सोनी विकास ने वार्ड क्रमांक 2 (दो नंबर) में अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। इस दौरान वार्ड और आसपास के नागरिकों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर भाजपा को अपना अपार समर्थन दिया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सोनी विकास ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर नगर का संपूर्ण विकास किया जाएगा, जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा और क्षेत्र में नए विकास कार्य किए जाएंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम के बाद उन्होंने वार्डों में व्यापक जनसंपर्क अभियान भी चलाया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भाजपा को अपना समर्थन व आशीर्वाद प्रदान किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और भाजपा की योजनाओं व नीतियों से अवगत कराया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे वार्ड में भाजपा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का स्पष्ट संकेत मिला। श्रीमती सोनी विकास ने जनता को आश्वस्त किया कि अगर उन्हें जिम्मेदारी मिलती है, तो वे नगर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।