March 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सोनी विकास झा ने किया कुदरीपारा में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी श्रीमती सोनी विकास झा ने वार्ड क्रमांक 15 कुदरीपारा में भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्री मालिक राम कश्यप के कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस शुभ अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भारी उपस्थिति रही। उद्घाटन के दौरान भाजपा नेताओं, समर्थकों और क्षेत्रीय जनता का अपार समर्थन देखने को मिला। श्रीमती सोनी विकास झा ने इस मौके पर जनता से संवाद किया और भाजपा की विकासशील नीतियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने वार्ड में जनसंपर्क अभियान चलाया, जिसमें स्थानीय निवासियों ने उन्हें भरपूर समर्थन और आशीर्वाद दिया। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार बनने पर वार्ड और नगर का संपूर्ण विकास किया जाएगा।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यालय के उद्घाटन और जनसंपर्क अभियान से क्षेत्र में भाजपा के प्रति उत्साह का माहौल बना हुआ है, जिससे पार्टी को मजबूती मिलने की संभावना है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.