March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सोनी विकास ने किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, जनसंपर्क में मिला अपार समर्थन

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती सोनी विकास ने वार्ड क्रमांक 2, दो नंबर में अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर वार्ड एवं आसपास के नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराते हुए भाजपा को अपना अपार समर्थन दिया।

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद श्रीमती सोनी विकास ने वार्डों में पहुंचकर व्यापक जनसंपर्क किया, जहां क्षेत्र की जनता ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद और समर्थन प्रदान किया। उन्होंने वार्डवासियों से संवाद कर भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और नागरिकों की उत्साही भागीदारी देखने को मिली। जनसंपर्क अभियान के दौरान भी जनता ने गर्मजोशी से समर्थन दिया, जिससे चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में और अधिक मजबूत होता नजर आ रहा है।

भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सोनी विकास ने जनता को भरोसा दिलाया कि अगर वे निर्वाचित होती हैं, तो क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और नगर पालिका को एक बेहतर प्रशासन देने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जाएंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.