March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

शिवाजी नगर में भाजपा की ताकत का भव्य प्रदर्शन, संतोष राय को जनता का अपार समर्थन!

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/ नगर पालिका निगम चुनाव को लेकर वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर में भाजपा की पकड़ मजबूत होती जा रही है। शनिवार को यहां भाजपा पार्षद प्रत्याशी संतोष राय के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री श्री विकास महतो ने अपने कर कमलों से चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया।

 

संतोष राय को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन

शिवाजी नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य जनों की अपार भीड़ देखने को मिली। वार्डवासियों ने भाजपा प्रत्याशी संतोष राय के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि उनकी सहजता, मिलनसार स्वभाव और ऊर्जावान नेतृत्व के कारण यह वार्ड निश्चित रूप से विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों की महत्वपूर्ण उपस्थिति पवन अग्रवाल,  शिव वैष्णव , सरला सिंह, कपूर भाभी, राखी तिवारी ,भजन मंडलीएवं शिवाजी नगर महिला मंडल

 

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने पार्षद प्रत्याशी संतोष राय को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से प्रचार अभियान को गति देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यकर्ताओं में शामिल थे:

 

राजकुमार गांगुली

अयोध्या प्रसाद सोनी

शिव वैष्णव

घनश्याम राठौर

घनश्याम सोनी

विजय सोनी

 पीतांबर चौहान

भास्कर राव

अभिषेक जनार्दन

पराग दास

विवेक टंडन

सुमन, हिमांशु

तथा अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नागरिकगण

भाजपा की जीत का संकल्प, विकास की नई राह

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री विकास महतो ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने वार्डवासियों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि “संतोष राय जैसे ऊर्जावान और कर्मठ नेता को पार्षद चुनकर वार्ड 25 को एक आदर्श वार्ड बनाया जा सकता है।”

पार्षद प्रत्याशी संतोष राय ने अपने संबोधन में कहा,
“यह चुनाव सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे वार्ड के विकास का है। जनता ने जो विश्वास और स्नेह मुझे दिया है, उसे मैं विकास कार्यों के माध्यम से लौटाऊंगा।”

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और संकल्प के साथ चुनाव प्रचार को तेज करने का निर्णय लिया। आने वाले दिनों में शिवाजी नगर में घर-घर जनसंपर्क और प्रचार अभियान को और गति दी जाएगी, जिससे वार्ड 25 में भाजपा की जीत सुनिश्चित हो सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.