वार्ड 45 में भाजपा की रणनीतिक बैठक, संजू दीदी और लुकेश्वरी भारद्वाज की जीत का लिया संकल्प



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/ नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए वार्ड क्रमांक 45 में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। भाजपा नेता नरेश सिंह राजपूत के नेतृत्व में हुई इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और वार्ड 45 की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती लुकेश्वरी भारद्वाज को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया।
मजबूत संगठन और जनसंपर्क पर दिया जोर
बैठक में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान तेज करने और मतदाताओं तक पार्टी की नीति और विकास कार्यों को पहुंचाने की रणनीति तैयार की। इस दौरान भाजपा नेता नरेश सिंह राजपूत ने कहा,
“यह चुनाव सिर्फ एक वार्ड या महापौर का नहीं है, बल्कि भाजपा के सुशासन और विकास की विचारधारा को आगे बढ़ाने का अवसर है। हमें पूरी ताकत से जुटकर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाना है।”
वार्डवासियों में उत्साह, भाजपा को मिल रहा अपार समर्थन
बैठक के दौरान वार्डवासियों ने भी भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का वादा किया और कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं से उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों ने महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत और पार्षद प्रत्याशी लुकेश्वरी भारद्वाज के प्रति अपना समर्थन जताया और कहा कि वार्ड 45 में विकास को गति देने के लिए भाजपा को जीताना आवश्यक है।
भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर
बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक प्रचार अभियान को धार देने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों को देखते हुए जनता का रुझान भाजपा की ओर है, और इस चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा पदाधिकारी, वार्ड के वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संजू दीदी और लुकेश्वरी भारद्वाज की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।



