July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, भाजपा की विजय सुनिश्चित करने का लिया संकल्प

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा****/ नगर पालिका निगम चुनाव में महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय भैया श्री मनोज शर्मा ने मार्गदर्शन प्रदान किया और महिला कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करते हुए चुनावी प्रचार में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

महिला मोर्चा की अध्यक्षता में हुआ रणनीतिक मंथन

बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं चुनाव महिला कार्यक्रम प्रभारी वैशाली रत्नपारखी ने की। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि “महिलाओं की भूमिका भाजपा के संगठन और चुनाव अभियान में बेहद अहम है। हम घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों को पहुंचाएंगे और हर वार्ड में पार्टी को मजबूती देंगे।”

 

वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन, चुनावी रणनीति पर चर्चा

बैठक में उपस्थित प्रदेश कार्य समिति सदस्य ज्योति वर्मा, मंजू सिंह, चुनाव महिला कार्यक्रम सहप्रभारी प्रीति स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष बॉबी बघेल, जिला मंत्री हारबाई यादव, कृष्णा राठौर, जिला कार्यालय प्रभारी हेमा पाण्डेय सहित मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि “महिलाएं भाजपा की रीढ़ हैं। महिला मोर्चा की ताकत से ही भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। नगर निकाय चुनाव में महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में हम पूरी निष्ठा से प्रचार अभियान को गति देंगे।”

महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी का संकल्प

बैठक में सभी बहनों ने एकजुट होकर नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में महिला मोर्चा की टीम ने प्रचार अभियान को तेज करने, अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा के साथ जोड़ने और प्रत्येक वार्ड में भाजपा की विचारधारा को पहुंचाने पर जोर दिया।

भाजपा महिला मोर्चा की यह बैठक संगठन की शक्ति और चुनावी तैयारियों की मजबूती को दर्शाती है। आगामी दिनों में महिला मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा के प्रचार अभियान को और व्यापक किया जाएगा, जिससे नगर निगम चुनाव में पार्टी को प्रचंड जीत मिले।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.