March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड 27 में भाजपा प्रत्याशी वर्षा वैष्णव का सघन जनसंपर्क, जनता से मिला समर्थन

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/ नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रताप नगर की प्रत्याशी श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। शनिवार को उन्होंने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से मुलाकात की और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनता से मिल रहा अपार समर्थन

जनसंपर्क अभियान के दौरान श्रीमती वर्षा वैष्णव ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर स्थानीय निवासियों, व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं से संवाद किया। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा पिछले एक साल में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी और बताया कि भाजपा शासन में वार्ड 27 को बेहतर सुविधाओं से युक्त किया जाएगा।

वार्डवासियों ने भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन देते हुए कहा कि वे वार्ड के विकास के लिए उनके साथ हैं। कई स्थानीय नागरिकों ने वार्ड में सड़क, जलनिकासी, सफाई और बिजली जैसी सुविधाओं को और बेहतर बनाने की मांग रखी, जिस पर श्रीमती वर्षा वैष्णव ने समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का भरोसा दिलाया।

विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की अपील

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। श्रीमती वर्षा वैष्णव ने कहा,
“वार्ड 27 के विकास को प्राथमिकता देते हुए इसे आदर्श वार्ड बनाया जाएगा। भाजपा सरकार ने कोरबा में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, और आगे भी वार्ड को सुंदर, स्वच्छ और आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।”

भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर

जनसंपर्क अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वार्ड 27 की जनता भाजपा के साथ है और इस बार भाजपा को भारी बहुमत से जीत मिलेगी।

भाजपा प्रत्याशी श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा, जिसमें वे वार्ड के हर गली, मोहल्ले और घर तक पहुंचकर मतदाताओं को भाजपा की योजनाओं और विजन से अवगत कराएंगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.