May 31, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर निगम चुनाव: भाजपा के महापौर एवं सभी पार्षद प्रत्याशियों का ‘बी’ फार्म जमा

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा,****/ 30 जनवरी 2025 – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महापौर एवं सभी पार्षद प्रत्याशियों का ‘बी’ फार्म आज विधिवत रूप से जमा कर दिया गया। यह प्रक्रिया पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पूरी की गई, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को
चुनाव संचालक छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखनलाल देवांगन, सह चुनाव संचालक भाजपा प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो ,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, अखिलेश पांडे और आरिफ खान ने संपन्न कराया।

भाजपा नेताओं ने इस मौके पर कहा कि पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है, और कोरबा में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता और प्रत्याशी मिलकर पूरी ताकत लगाएंगे। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को और मजबूत करने का आह्वान किया, ताकि भाजपा प्रत्याशियों को अधिक से अधिक जनसमर्थन मिल सके।

कोरबा नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जनता के समक्ष अपना विजन और विकास योजनाओं को रखा है। पार्टी का लक्ष्य कोरबा को एक सशक्त, विकसित और आधुनिक नगर बनाना है, जिसके लिए महापौर और सभी पार्षद प्रत्याशी पूरी निष्ठा के साथ चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.