March 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नगर निगम चुनाव: भाजपा चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, 30 जनवरी 2025 – कोरबा नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनाव संचालन समिति की एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और प्रचार अभियान को लेकर गहन चर्चा की गई।

 

बैठक की अध्यक्षता कोरबा नगर निगम चुनाव संचालक एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखनलाल देवांगन ने की। उनके साथ प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, सह चुनाव संचालक एवं पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर, जोगेश लांबा, डॉ. राजीव सिंह और नरेंद्र देवांगन भी उपस्थित रहे।

 

 

इस महत्वपूर्ण बैठक में कोरबा जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, चुनाव संचालन समिति के सभी सदस्य एवं वार्ड प्रभारी भी शामिल हुए। बैठक में चुनाव अभियान को और प्रभावी बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने और मतदाताओं तक भाजपा की विकास योजनाओं को पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।

बैठक में उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे जनसंपर्क अभियान को और तेज करें, मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करें और भाजपा के विजन एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं।

भाजपा नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार कोरबा नगर निगम में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी, और पार्टी शहर को नए विकास की ओर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.