July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा मंडल दर्री: महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान तेज

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   दर्रीखार: भाजपा मंडल दर्री के वार्ड क्रमांक 59 दर्रीखार 01 में बूथ क्र. 45 और 48 पर पूर्व बूथ अध्यक्ष घनश्याम साहू और वर्तमान बूथ अध्यक्ष राकेश साहू ने मिलकर भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत और पार्षद प्रत्याशी जनक सिंह राजपूत के पक्ष में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क में जनता से किए बड़े वादे

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा नेताओं ने जनता से बातचीत की और भाजपा के विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर समर्थन मांगा। उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार बनने पर क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होगी और मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।

स्थानीय मुद्दों पर फोकस

अभियान के दौरान दर्रीखार क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई। बूथ अध्यक्षों ने जनता को भरोसा दिलाया कि भाजपा पार्षद और महापौर बनने पर क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाया जाएगा।

संजू देवी राजपूत को जिताने की अपील

जनसंपर्क के दौरान बूथ अध्यक्षों ने जनता से अपील की कि भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि कोरबा में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा सकें।

भाजपा का डोर-टू-डोर अभियान जनता के बीच सकारात्मक चर्चा का विषय बन रहा है। इस जनसंपर्क ने पार्टी के प्रति विश्वास और समर्थन को और मजबूत किया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.