February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती के अवसर पर कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर द्वारा स्वामी विवेकानंद उद्यान (अप्पू गार्डन) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के प्रेरणास्त्रोत और युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद को समर्पित था।

कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद आयोजित हुआ। इसमें भारतीय संस्कृति और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाने के महत्व पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय नेता राम विचार नेताम और छत्तीसगढ़ राज्य के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नेताम ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। वहीं, मंत्री लखनलाल देवांगन ने स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हिस्सा लिया। यह आयोजन न केवल स्वामी विवेकानंद के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर था, बल्कि उनके विचारों को समाज में प्रसारित करने की एक महत्वपूर्ण पहल भी थी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.