August 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* डीजे और धुमाल की धुन पर जमकर थिरके लोग
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ****/ अंचल में 17 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास की भव्य शोभायात्रा निकली। यह यात्रा दोपहर 3.00 बजे सीतामणी जैतखंभ से शुरू होकर नगर का भ्रमण करते हुए सतनाम भवन प्रांगण, ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची। इस शोभायात्रा में लाइट, लेजर लाइट शो, भव्य महाआरती, ट्रस्ट लाइट शो, पंथी और कर्मा दल के नृत्य, अखाड़ा द्वारा शौर्य प्रदर्शन और बाबा गुरु घासीदास की आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे डीजे हितेश, एम2 डीजे, भुन्नु डीजे, डीजे बाबा साउंड एंड लाइट, सुदेश रेडियो और राहुल धुमाल ग्रुप द्वारा कार्यक्रम में रंग-बिरंगे कार्यक्रम पेश किए। युवा नेता सत्येंद्र डहरिया, लक्ष्य चतुर्वेदी ने बताया कि यह रैली समाज की संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से आयोजित की गयी हैं। इस यात्रा में न केवल धार्मिक, बल्कि छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक परंपरा को भी दर्शाया गया हैं। इसमें समुदाय की एकता और समृद्धि का संदेश दिया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.