July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ जानकारी के अनुसार कोरबा अंचल में एक पत्नी ने पति को खास दोस्त के साथ घूमते देख अपना विरोध जताया। आरोप हैं तब पति ने भांडा फूटने पर पत्नी से मारपीट कर जमकर हंगामा किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार कोरबा अंचल के घंटाघर चौपाटी में जहां अपने खास दोस्त के साथ ओपन थिएटर चौपाटी कार में चौपाटी पहुचे पति का सामना अचानक अपनी पत्नी से हो गया। तब उक्त दंपत्ति में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप हैं तब आपा खोए पति ने पत्नी से मारपीट कर दी और खास दोस्त ने भी उसका साथ दिया। पीड़िता के जोर-जोर से चिल्लाने पर चौपाटी के लोग हरकत में आए। इस दौरान उनके द्वारा वीडियो बनाने पर एक अन्य युवती का मोबाइल छीनकर पटक दिया गया। जिससे उसका मोबाइल टूट गया।

इस ड्रामा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई काफी देर तक यह ड्रामा चलते रहा। अंत मे तमाशा खत्म होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.