नवनिर्वाचित डोमार समाज अध्यक्ष विजय कारण कलसे का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न
1 min read
* शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन
* 15 लाख रुपए समाज का भवन बनाने की घोषणा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/जिले के अंतर्गत दर्री, जमनीपाली, अयोध्यापुरी प्रगति नगर अन्य क्षेत्र में डोमार समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय कारण कलसे का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन रहे एवं वरिष्ट अतिथि आर.पी. खांडे राष्ट्रीय अध्यक्ष सिस्टा, राजकुमार समुद्रे, पूर्व अध्यक्ष डूमार समाज बिलासपुर, सिकंदर उसर वर्षा प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ उपस्थित रहे। इसी कड़ी में सिकंदर उसर वर्षा ने डोमार समाज की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि डोमार समाज के परिवार शहर की साफ-सफाई करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उनकी जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण उच्च शिक्षा में लाभ नहीं मिल रहा है, जिसके कारण हमारे समाज की शिक्षा प्रणाली कम है। जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से मजबूरी में सफाई का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री से आग्रह किया छत्तीसगढ राज्य अनुसूचित जाति आयोग की सूची में क्रमांक 24 पर अंकित हैं। डोमार जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है और डोमार समाज का जल्द से जल्द शिक्षा हेतु जाति प्रमाण पत्र बनाया जाय। जबकि छत्तीसगढ़ राज्य सन् 2013 में जाति प्रमाण पत्र अस्थाई रूप से बनाया गया था। नगर पालिका निगम में लंबे समय से ठेका सफाई कार्य करने वाले कर्मचारियों को नियमित कारण किया जाए। साथ ही सन 2008 में मास्टर रोल को नियमित कारण किए गए शेष बचे कर्मचारियों की भी तत्काल भर्ती ली जाए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने डोमार समाज को 15 लाख रुपए का भवन बनाने हेतु घोषणा की एवं जाति प्रमाण पत्र सीधी भर्ती खोलने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर तोमर समाज के अध्यक्ष विजय कारण कलसे, रामस्वरूप चौधरी जिलाध्यक्ष महादलित परिसंघ, राजकुमार अर्खेल मुन्नू चुहटेल, लल्लू गेराव, सुरेश तांबे, जालिम सिंह उसर वर्षा, सूरज सूरजमुखी, राजेश सूरजमुखी, कमल जनवारे, सत्यनारायण चुहटेल, विजय चौधरी, छोटे लाल बेरिया सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
