July 21, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विष्णुदेव सरकार का एक वर्ष विश्वास एवं जन जन के विकास का- मंत्री केदार कश्यप

त्रिनेत्र टाइम्स राहुल  दंतेवाड़ा ****/  विष्णुदेव साय सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर केदार कश्यप -वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग छत्तीसगढ़ शासन व प्रभारी मंत्री दंतेवाड़ा पहुंचे | दंतेवाड़ा आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने भव्य व जोशीला स्वागत किया | मंत्री केदार कश्यप एवं विधायक चैतराम अटामी के करकमलों से जिला प्रशासन के द्वारा जिला खनिज न्याय निधि के मद से जिले के अंदरूनी गावँ के स्व सहायता समूह के दीदीयो के स्वरोजगार व ग्रामीणो के आवागमन सुविधा हेतु टाटा मैजिक वाहन का चाबी सौंप कर वितरण किया गया | जनादेश परब कार्यक्रम के तहत जिला प्रशाशन द्वारा आयोजित प्रेससवार्ता में सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों से मंत्री व मुख्य अतिथि केदार कश्यप ने मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराया | मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि 13 दिसम्बर को हमारी सरकार का पहला साल पूरा हो गया है। हमारा यह पहला साल आप सभी को सहभागिता और विश्वास के साथ विकास के लिए समर्पित रहा। बीते 12 महीनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश ने विकास के अनेक नये आयाम स्थापित किए हैं।
सुशासन की स्थापना के लिए हम तकनीक का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। सुशासन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमारी सरकार ने सुशासन एवं अभिसरण नाम से नया विभाग बनाया है। विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के लोगों को जो गांरटियां दी थी, उनमें से अधिकांश गारंटियों को हमारी सरकार ने एक वर्ष की अल्प अवधि में ही पूरा कर दिया है।
हमारी सरकार ने किसानों से किया गया वादा पूरा करते हुए 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की रिकार्ड खरीदी की। हमारी सरकार ने अपने वादे के मुताबिक किसान भाई-बहनों को दो साल के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रूपए का अंतरण भी किया। प्रदेश की माताओं-बहनों से किए गए वादे को पूरा करते हुए तीन माह के भीतर ही हमारी वंदन योजना शुरू की गई। इसका लाभ 70 लाख माताओं-बहनों को मिल रहा है। अब तक इस योजना की 10 किश्तों में 6530 करोड़ रूपए अंतरित किए जा चुके हैं।
जरूरतमंद परिवारों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के अपने वादे को पूरा करने के लिए सरकार बनने के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया। इस निर्णय पर तेजी से अमल करते हुए आवासों के निर्माण के लिए बड़ी राशि भी जारी की गई। हमारी सरकार ने प्रदेश के 68 लाख गरीब परिवारों को पांच साल तक मुफ्त राशन देने की योजना शुरू की।
लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन बहाल करने के साथ-साथ पांच साल के एरियर्स का भुगतान भी किया। इस तरह हमारी सरकार ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को एक साल के भीतर ही पूरा कर दिया है।
नक्लसवाद का सफाया, दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचा लोकतंत्र- पिछले एक वर्ष के दौरान प्रदेश में नक्सलवाद का तेजी से उन्मूलन किया गया है। सरकार ने दो साल में छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया करने का संकल्प लिया है। बीते एक वर्ष में 213 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गयाा है। करीब 1750 नक्सलियों को या तो आत्मसमर्पण करने पर मजबूर किया गया है या फिर उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारी एक बड़ी कामयाबी यह भी है कि हम नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से बस्तर के अंदरूनी गांव तक लोकतंत्र और विकास की किरणों को पहुँचाने में सफल हुए।
हमने नक्सल क्षेत्रों में बंद पड़े स्कूलों को फिर से शुरू कराया है, बस्तर में बस्तर ओलंपिक का आयोजन करके हमने वहां के युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा है।प्रेससवार्ता के पश्चात मंत्री केदार कश्यप ने भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ से मुलाकात किया एवं कुशलछेप जाना | इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी समेत समस्त भाजपा पदाघिकारी,जनप्रतिनिधिगण,कार्यकर्ता उपस्थित हुए |a

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.