February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टइम्स  कोरबा ****/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 12 दिसम्बर को जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय जिलेवासियों को 625.28 करोड़ से अधिक राशि के 284 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिसके अंतर्गत 17.43 करोड़ से अधिक राशि के 25 कार्यों का लोकार्पण एवं 607.85 करोड़ से अधिक राशि के 250 कार्यों का भूमि पूजन,शिलान्यास शामिल है। साथ ही 400 से अधिक विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को 02 करोड़ 69 लाख से अधिक राशि के सामग्री का वितरण करेंगे। समारोह का आयोजन कोरबा शहर के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने वाले 102 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।
इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग वाणिज्य व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.