May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* वर्ष 2023 की तुलना में ये 508% की वृद्धि दर्ज
* 1 करोड़ 48 लाख रुपए समन शुल्क किया गया वसूल
* यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए कोरबा पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ***/ जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बढ़ते यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी को विशेष अभियान चलाकर जिले के मुख्य मार्ग, चौक-चौराहों पर पेट्रोलिंग कर मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की जा रही है।
इस अभियान के तहत नवंबर माह तक जिले में मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करते हुए कुल 1613 लोगों के विरुद्ध 185 एम वी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। वर्ष 2022 में पूरे साल का आँकड़ा 529 और वर्ष 2023 में यह आंकड़ा 265 था। अतः इस आंकड़े के अनुसार वर्ष नवंबर माह में ही पिछले वर्षों की तुलना में क्रमशः 204% और 508% वृद्धि दर्ज की गई है।

मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों को न्यायालय में प्रस्तुत कर प्रत्येक प्रकरण में सम्मन शुल्क जमा कराया गया है। जिससे अभी तक 1,48,00,100/- रुपए शुल्क जमा कराया गया है। शेष में कार्यवाही अभी लंबित है।
कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक-चौराहा एवं भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग कर गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से पूरे कोरबा जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्यवाही की गयी, लगातार हो रहे दुर्घटना में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, पिकअप ट्रक एवं ट्रैलर को जांचा गया और उन्हें मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाने और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे की समझाईश एवं हिदायत दी गयी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.