May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  ****/ जिले के बालको नगर क्षेत्र में 7 दिसंबर से 15 दिसंबर तक श्री राम मंदिर में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा व्यास को पुरी पीठाधीश्वर श्रीमद् जगतगुरु शंकराचार्य महाराज के कृपा पात्र शिष्य परम पूज्य आचार्य पं. रामप्रताप शास्त्री सुशोभित करेंगे।
बालको सेवा समाज के सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि श्रीराम मंदिर में पिछले 25 वर्षों से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बालको सेवा समाज द्वारा जन कल्याणार्थ किया जाता है। सनातन धर्म में भागवत कथा को सर्वोच्च धार्मिक अनुष्ठान कहा गया है।
7 दिसंबर, शनिवार को कलश यात्रा से भागवत कथा का शुभारंभ होगा। श्रीराम मंदिर से कलश यात्रा शुरू होकर सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर सेक्टर 5 होते हुए वापस श्रीराम मंदिर पहुंचेगी। आयोजन समिति के सदस्यों ने नगर वासियों से इस दिव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर भागवत भगवान की अमृत कथा रसपान करने अपील की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.