May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ जरूरतमंदों की सेवा को अपना परम कर्तव्य समझने वाले बालको संयत्र में कार्यरत युवाओं की समाजसेवी संस्था मानव सेवा मिशन ने अपने कंबल वितरण अभियान के तहत जंगलों में पड़ने वाली कड़कड़ाती ठंड से राहत दिलाने के लिये कोरवा जनजाति के लोगों को कंबल वितरण कर उन्हें अपने अभियान में शामिल किया। मानव सेवा मिशन के द्वारा हर वर्ष ठंड के दिनों में विशेष अभियान चलाया जाता है जिसके अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिये कंबल का वितरण किया जाता है, इस वर्ष अभियान के तीसरे दौरे में मानव सेवा मिशन के द्वारा लेमरू रोड पर निवासरत राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों को उनके गांव जाकर कंबल प्रदान किया गया।
समाज सेवा के क्षेत्र में जिले ही नहीं प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुके मानव सेवा मिशन की टीम ने ठंड के समय हर वर्ष यह विशेष अभियान चलाने का निर्णय कुछ वर्ष पूर्व लिया था, इसी के अनुरूप हर वर्ष जरूरमंद लोगों को कंबल वितरण किया जाता है। जनवरी माह तक यह अभियान अलग अलग क्षेत्रों में चलाया जाएगा।
सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन के केशव चंद्रा, राजेश धीवर, योगेश पटेल, संजय विजयवर्गीय, घनश्याम पांडेल, हेमराज चंद्रा, पुष्पेंद्र चंद्रोसा, माधुरी चन्द्रा, अनिता पांडेल, योगिता चन्द्रा, रागिनी धीवर, संजना चन्द्रा, पूर्वी धीवर एवं छोटे बच्चे उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.