February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ***/ छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की तीर्थ दर्शन योजना जारी है। इस यात्रा चरण के अंतर्गत कोरबा जिले से चयनित किए गए 40 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या के लिए रवाना किया गया। उन्हें भगवान श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कोरबा नगर निगम कार्यालय साकेत भवन परिसर से श्रद्धालुओं का जत्था बस से बिलासपुर भिजवाया गया जहां से उनकी अगली यात्रा अयोध्या के लिए शुरू होगी। श्रद्धालुओं की देखने के लिए नोडल ऑफीसर्स भी नियुक्त किए गए हैं जो इस यात्रा में उनके साथ होंगे। सरकार ने लॉटरी सिस्टम से आवेदन करने वाले लोगों को चयनित किया है यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बताई गई है। जिले से चयनित किए गए श्रद्धालु शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित है जो सभी स्टैंडर्ड को फॉलो करने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल हुए।
श्रद्धालुओं के इस जत्थे को कोरबा से रवाना किए जाने के दौरान नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद, पार्षद नरेंद्र देवांगन, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, पार्षद पालूराम साहू, मंजू सिंह, निगम सचिव पवन वर्मा आदि उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.