अवैध महुआ शराब पर आबकारी संयुक्त टीम जिला कोरबा ने की कार्यवाही



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर और सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती आशा सिंह के मार्गदर्शन में 20 नवंबर को आबकारी विभाग की संयुक्त टीम गठित कर आबकारी वृत्त आंतरिक अंतर्गत लालघाट क्षेत्र में कार्यवाही की गई, जहां नाले किनारे पर गड्ढों एवं झाड़ियों के बीच छिपाया हुआ जरीकेन एवं बॉटल में भरा कुल 140 ली महुआ शराब एवं प्लास्टिक के डिब्बों तथा बोरियों में भरा कुल 2000 किलो महुआ लाहान बरामद किया गया।
मौके पर कोई आरोपी की उपस्तिथि नहीं होने पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क,च), 34(2) 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिसकी पतासाजी की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल आबकारी उपनिरीक्षक डॉ सुकांत पांडेय, दीपमाला नागदेव, मुकेश पांडेय, नारायण सिंह कँवर आबकारी मुख्य आरक्षक संजय गुप्ता, राजीव जायसवाल, कैलाश प्रधान, सिमोन मिंज़ आबकारी आरक्षक शिव वैष्णव, शरीफ खान, सुरेश यादव, दसराम सिदार, हेमप्रकाश डनसेना, संतोष राठौर एवं नगर सैनिक अंबिका सांडे, कविता राठौर, दीपका सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।

