May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने बालको नगर जोन के दो वार्डों क्रमशः वार्ड क्रमांक 34 और वार्ड क्रमांक 36 में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में कुल 77 लाख के विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
विधिवत पूजन-अर्चन कर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने भूमिपूजन शिलापट्टी का अनावरण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव का आभार जताते हुए कहा की कोरबा शहर के समुचित विकास के लिए बहुत गंभीर है।
कोरबा शहर के विकास के लिए राशि लगातार जारी की जा रही है, जितने भी कार्यों की मांग आम जनमानस और वार्ड के पार्षदों से मिल रही है उन सभी कार्यों को एक महीने के भीतर स्वीकृत कराकर तत्काल प्रारंभ भी किए जा रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा की बालको नगर जोन के वार्डो की मांग लंबे समय से अटकी हुई थी, सड़क, नाली निर्माण के लिए जनता मांग कर थक चुकी थी, लेकिन अब भाजपा सरकार में किसी भी कार्य के लिए कोई फंड की कमी न तो हो रही हैं न ही कभी होगी। आने वाले कुछ महीने में शहर को और भी विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने जा रही हैं, इस तरह से सिर्फ सिर्फ 10 महीने में ही कोरबा नगर निगम को 250 करोड़ की स्वीकृति दिलाई जा चुकी है।
दोनों ही वार्डों में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्य्क्ष प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाटनवर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष शिवबालक तोमर, पार्षद लुकेश्वर चौहान, पूर्व एल्डरमैन सत्येंद्र दुबे, देवी दयाल सोनी, दिलेन्द्र यादव, लखन चंद्रा, वैभव शर्मा, अनिल यादव सहित निगम के भी अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.