February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  देव दीपावली के अवसर पर गंगा आरती की तर्ज पर कोरबा अंचल में भी हसदेव नदी की महाआरती का आयोजन किया गया। 15 नवंबर शुक्रवार देर शाम सर्वमंगला मंदिर तट पर हसदेव नदी की महाआरती की गई। इस दौरान हिंदू क्रांति सेना ने खास इंतजाम किए। मंत्रोच्चार करने वाले पंडितों के साथ ही शहर भर के हिंदू धर्म से जुड़े विभिन्न संगठन और आम लोगों को आयोजन में आमंत्रित किया गया था। महाआरती के दौरान सर्वमंगला मंदिर घाट पर हजारों की तादाद में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा।

 

हिंदू क्रांति सेना के सदस्यों ने बताया की “सर्वमंगला मंदिर हसदेव घाट पर महाआरती का आयोजन किया गया। आयोजन में मां हसदेव की आरती की गई। 5100 दिये जलाए गए। साथ ही लाइट शो का भी आयोजन किया गया। महाआरती में सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस मौके पर ही जुटी रही। कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा दल बल सहित मौके मौजूद रहे। हसदेव आरती के दौरान आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा आतिशबाजी कर भव्य आरती का समापन किया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.