February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  ****/श्रीगुरुनानक देव साहिब के 555वां प्रकाश पर्व के अवसर पर सुबह से ही अंचल के टी.पी. नगर क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा सहित क्षेत्र के तमाम गुरुद्वारे में भव्य आयोजन किए गए। इस मौके पर दिनभर शब्द कीर्तन का कार्यक्रम चला। सिख समाज के साथ-साथ हर धर्म के लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। इसके साथ ही गुरु का अटूट लंगर हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
प्रकाश पर्व के लिए गुरुद्वारा कमेटियों द्वारा एक पखवाड़े से तैयारी शुरु कर दी गई थी। दो दिन पूर्व टी.पी. नगर क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा कमेटी द्वारा नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई थी। नगर कीर्तन में काफी तादाद में समाज के लोगों ने सहभागिता निभाई थी। सिख समुदाय द्वारा भव्य तरीके से अंचल में प्रकाश पर्व मनाया गया।

टी.पी. नगर स्थित गुरुद्वारा में अखंड पाठ का आयोजन किया गया। विशेष कीर्तन जत्थों के द्वारा अखंड पाठ किया गया। गुरुद्वारे में लोगों ने एक दूसरे को प्रकाश पर्व की बधाइयां दी। छोटों ने बड़ों का आशीर्वाद लिया। वहीं गुरुद्वारा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने एक साथ गुरुवाणी सुनीं। दोपहर दो बजे तक गुरु वाणी के बाद अटूट लंगर का शुरु हुआ, जो कि देर रात तक चलता रहा। प्रकाश पर्व के अवसर में गेवरा स्थित गुरुदारे में भी विशेष आयोजन किया गया। सुबह से अखंड पाठ किया गया। हजुरी रागी जत्था द्वारा शब्द कीर्तन किया गया। इससे सुनने के लिए समाज के अधिक संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। इसके बाद दोपहर तक अटूट लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अंचल सहित उपगरीय क्षेत्र बालको, कुसमुंडा, कटघोरा, दीपका सहित कई उपनगरीय क्षेत्रों में धूमधाम के साथ पर्व मनाया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.