अंचल में हसदेव महाआरती की तैयारी हुई पूर्ण



* भव्य तरीके से मनाया जाएगा पर्व
* अंचल वासियों में देखा जा रहा भारी उत्साह
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा अंचल में हर साल की तरह इस साल भी कार्तिक पूर्णीमा के मौके पर सर्वमंगला मंदिर के पास हसदेव नदी के तट पर हसदेव महाआरती और दीपदान का पर्व भव्य रुप से मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारी पूरी हो चुकी है और शुक्रवार को हसदेव नदी का तट आकर्षक रौशनी से जगमगा उठेगा। हिंदू क्रांति सेना द्वारा इस पर्व को काफी भव्यता के साथ मनाया जाता है, जहां गंगा नदी की तर्ज पर हसदेव नदी की महाआरती की जाती है। पर्व के दौरान नदी का दूध से अभिषेक किया जाएगा, हजारों दीपक जलाए जाएंगे, वहीं माता को चुनरी भी अर्पित की जाएगी। बाहर से आए पुरोहितों के द्वारा सनातन धर्म का प्रचार करने के साथ ही हसदेव महाआरती संपन्न की जाएगी। लेजर लाईट शो और भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र होगी। आयोजन समिती के सदस्यों ने बड़ी संख्या में इस पर्व में शामिल होने की अपील की है।

