May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* कलेक्टर के निर्देशन में अवैध धान पर जब्ती की हुई कार्यवाही
* शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर उगाए गए धान को राजस्व अमला द्वारा किया गया जब्त
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के विक्रय पर रोक लगाने जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्यवाही की जा रही है।
कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के सहकारी समितियों में अवैध धान के आवक, धान की रिसाइक्लिंग, कोचियों-बिचौलियों के धान की विक्रय एवं राजस्व भूमि पर कब्जा कर लगाए गए धान की बिक्री को रोकने हेतु राजस्व अमला द्वारा मुश्तैदी से कार्य किया जा रहा है।

इस हेतु प्रशासन द्वारा समितियों में धान के आवक पर निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में कोरबा विकासखंड के ग्राम खैरभवना में तहसीलदार अजगरबहार मनहरण राठिया एवं राजस्व टीम द्वारा लगभग 1.68 एकड़ शासकीय भूमि में कब्जा कर लगाए गए फसल पर जब्ती की कार्यवाही की गई है। जिससे इस धान की बिक्री उपार्जन केंद्र में पंजीकृत खाते से नही हो पाए। गौरलतब है कि यह भूमि बांगो परियोजना के तहत 30-40 वर्ष पूर्व शासन द्वारा अधिग्रहित किया गया है। जिस पर गंगा सिंह कंवर द्वारा फसल लगाकर कब्जा किया गया था। राजस्व विभाग द्वारा इस पर संज्ञान लेकर कार्यवाही की गई है। जिससे जिले के पंजीकृत किसानों का वैध धान ही समितियों में विक्रय हो।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.