February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स राहुल दंतेवाड़ा     भाजपा जिला महामंत्री एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष दंतेवाड़ा धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने पत्रकारवार्ता को संबोधीत करते हुए कहा की खण्ड शिक्षा अधिकारी कटेकल्याण पुष्कर वर्मा कांग्रेस पार्टी के एजेंट के तौर पर कार्य कर रहे है उन्होंने 2 दिवस पूर्व अपने शासकीय आवास में कांग्रेस के नेताओ को भोज करवाने एवं जो सी पि आई के कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया उनके आने जाने,भोजन समेत समस्त प्रबंध उनके द्वारा ही किया गया और लगातार इस तरह की प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी को सुनियोजित तरीके से बदनाम करने की ओछी मानसिकता का कार्य पुष्कर वर्मा कर रहे है |
श्री धीरेन्द्र प्रताप ने कहा की में इसकी लिखित शिकायत कलेक्टर दंतेवाड़ा मयंक चतुर्वेदी एवं जिला शिक्षा अधिकारी से करने जा रहा हु एबं श्री पुष्कर को अगर कॉंग्रेसियो से इतनी हमदर्दी है तो वे शासकीय नौकरी त्याग कर कांग्रेस पार्टी प्रवेश कर कार्य करे,कटेकल्याण क्षेत्र के भोले भाले ग्रामीणों को भ्रमित कर कांग्रेस में प्रवेश करवाना बंद करे | श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की इसके साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी कटेकल्याण पुष्कर वर्मा अपने शासकीय पद का दुरूपयोग कर अन्य कर्मचारियों पर दबाव बनाकर कांग्रेस के कार्यक्रम के लिए खाना बनाने और सामान पहुंचाने का भी कार्य कर रहे है | श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने जिला प्रशाशन दंतेवाड़ा से आग्रह किया है की खण्ड शिक्षा अधिकारी कटेकल्याण पुष्कर वर्मा के कार्यो की तत्काल जांच करवाया जाये और जांच होने तक पदमुक्त किया जाये |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.