May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स राहुल दंतेवाड़ा     बस्तर सांसद महेश कश्यप अपने एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम में दंतेवाड़ा जिले के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने दंतेवाड़ा पहुंचे | सर्वप्रथम दंतेवाड़ा आगमन पर सांसद महेश कश्यप ने बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुंच दर्शन किये साथ ही पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख समृद्धि का आशीर्वाद माँगा | तत्पश्चात सांसद महेश कश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर कुशलछेप जाना | दंतेवाड़ा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता कुलदीप ठाकुर के छोटे भाई उप सरपंच स्व: कमलोचन ठाकुर के निवासस्थान ग्राम बालूद पहुँचकर तेरहवीं में शामिल हो कर श्रद्धांजलि अर्पित की।छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के जन्मदिन पर दंतेवाड़ा में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित खिचड़ी भंडारे आयोजन में शामिल हो कर सांसद ने वितरण भी किया। इस दौरान समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.