May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल   भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाडा व विधायक चैतराम अटामी ने विधायक प्रतिनिधि नगर पालिका किरंदुल को पद से मुक्त करने का आदेश दिया है | विगत कुछ दिनों से जितेंद्र गुप्ता विधायक प्रतिनिधि किरंदुल के ऊपर एक किरंदुल निवासी बेवा द्वारा उनके मकान पर कब्जे का आरोप लग रहा था जिसकी शिकायत मिलने पर विधायक अटामी ने जितेंद्र गुप्ता को विवादित मकान के संबंध में जांच हो तब तक पदमुक्त करने का आदेश जारी किया है,पूर्व में भी विधायक ने ऐसे ही पि ए पर दुर्व्यवहार के डॉक्टर द्वारा शिकायत किये जाने पर भी पदमुक्त किया जा चूका है | विधायक चैतराम अटामी ने कहा की जो भी आरोप किसी भी व्यक्ति पर है ये उनका निजी मामला है भाजपा रीती निति और अनुशाशन के तौर पर राजनीतिक दलों में सर्वश्रेष्ठ है किसी भी तरह के आरोपों पर पार्टी और विधायक होने के नाते मुझसे कोई संबंध नहीं है जब तक जांच होता है मेने पदमुक्त किया है | विधायक के संवेदनशीलता की लोग तारीफ कर रहे है विधायक अटामी ने यह स्पष्ट संदेश दिया है की किसी भी प्रकार की अनुशाशनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.