कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ पर अशांति फैलाने का आरोप लगा विरोध में किया पुतला दहन



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा पिछले दिनों दामाखेड़ा स्थित संत कबीर आश्रम में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़फोड़ करते हुए कबीर पंथ के आचार्य श्रीउदित मुनि साहेब पर हमला किया गया था। उक्त घटना के कथित आरोपियों के तार कांग्रेस पार्टी से जुड़े होने की बात कही जा रही हैं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष राठौर ने मीडिया को आरोप लगाते हुए कहा कि इसके पहले भी बलोदा बाजार, कवर्धा जैसे जिलों में दंगा मारपीट किया गया था। उस कांड में भी कांग्रेस पार्टी शामिल पाई गई, कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ राज्य में अशांति फैलने का कार्य हमेशा से करती आई है छत्तीसगढ़ में दंगा, मारपीट, चोरी कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी तथा भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया, इसी तारतम्य में कोरबा युवा मोर्चा के द्वारा भी टी.पी. नगर चौक में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया। इस तुतला दहन मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुभाष राठोर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रंजू यादव, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य प्रीति स्वर्णकार, शक्ति केंद्र 20 के संजोयक अभय राज गोपाल, कोरबा मंडल के महामंत्री दीनदयाल पटेल, राहुल शुक्ला, कोसाबाड़ी मंडल के महामंत्री पिंकू रंजन, बंटी साहू, असलम खान, सुदेश चंद्रा, सुरेश हलदार आदि के साथ युवा मोर्चा के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

