February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टइम्स   *कोरबा, :* भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा (छ.ग.) में संगठन चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय, कोरबा में इस बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन जिला चुनाव अधिकारी राजा पांडेय के निर्देशानुसार मंडल चुनाव अधिकारियों और सहयोगियों के नाम पर निर्णय लिया गया।

बैठक में भाजपा जिला चुनाव अधिकारी श्री राजा पांडेय, सहायक चुनाव अधिकारी श्री संजय भावनानी और श्री गोपाल मोदी की उपस्थिति में गहन विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से विभिन्न मंडलों में चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति पर चर्चा की गई और उनकी सहमति से नामों को अंतिम रूप दिया गया।

इस बैठक में कोरबा जिले के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पूर्व मंत्री श्री ननकी राम कंवर, कटघोरा विधायक श्री प्रेम चंद पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जोगेश लांबा, श्री अशोक चावलानी, श्री राजेंद्र पांडेय, महामंत्री श्री संतोष देवांगन, श्री टिकेश्वर राठिया, श्री आरिफ खान, श्री हितानंद अग्रवाल, और डॉ. आलोक सिंह शामिल थे।

सर्वसम्मति से तय किए गए मंडल चुनाव अधिकारियों की सूची को प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी श्री खूबचंद पारख के अनुमोदन हेतु भेजा गया, और अनुमोदन प्राप्त होने के बाद इसे सार्वजनिक किया गया है जो इस प्रकार है –

*मंडल चुनाव अधिकारियों की सूची:*

01. श्री विकास महतो – बरपाली
02. श्री अजय जायसवाल – पसान
03. श्री देवी सिंह टेकाम – पोड़ीउपरोड़ा
04. श्री संजय शर्मा – चोटिया
05. श्री ज्योतिनंद दुबे – पाली
06. श्री नारायण ठाकुर – चैतमा
07. श्री जोगेश लांबा – कटघोरा
08. श्री अशोक चावलानी – बांकीमोंगरा
09. श्री राजेंद्र पांडेय – हरदीबाजार
10. श्री सतविंदर सिंह बग्गा – भिलाईबाजार
11. श्री प्रफुल्ल तिवारी – दीपका
12. श्री टिकेश्वर राठिया – गढ़उप्रोड़ा
13. डॉ. आलोक सिंह – कुदमुरा
14. श्री हितानंद अग्रवाल – करतला
15. श्री आकाश सक्सेना – उरगा
16. श्री पवन गर्ग – कोसाबाड़ी
17. श्री सतीश झा – बालको
18. श्री संतोष देवांगन – दर्री
19. श्री आरिफ खान – कोरबा

बैठक में सभी ने एकजुटता और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए आगामी संगठन चुनाव को सफल बनाने की शपथ ली। संगठन के इस प्रयास से भाजपा जिला कोरबा में पार्टी की मजबूत नींव को और भी सुदृढ़ करने का विश्वास व्यक्त किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.