May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल  भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में संगठन चुनाव हेतु कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमे जिला संगठन चुनाव अधिकारी बैदू राम कश्यप ने कार्यशाला में आगामी संगठन चुनाव के संबंध में चर्चा कर विस्तृत जानकरी दी | कार्यक्रम की शुरुवात भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुख़र्जी,अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया |

भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी ने भी संगठन चुनाव हेतु रुपरेखा तैयार कर संगठन को और सशक्त कैसे बनाया जाये एवं आगामी नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में विचार विमर्श किया | नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह,त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव सह प्रभारी मनीष सुराना,प्राथमिक सदस्यता अभियान प्रभारी सत्यजीत चौहान,संगठन चुनाव सह अधिकारी व सक्रीय सदस्य प्रभारी अभिमन्यु सोनी ने बैठक में अब तक की कार्ययोजना पर विस्तृत रूप से अपनी बात रखी | कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष गुप्ता ने किया एवं आभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने किया | इस कार्यशाला में समस्त भाजपा पदाघिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.