May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  अग्रवाल सभा कोरबा द्वारा अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज में दीपावली मिलन, गोवर्धन पूजन व अन्नकूट महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त आयोजन में समाज के लोग सपरिवार शामिल हुए। सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई।

 

इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा हैं कि गोवर्धन पूजन के पावन अवसर पर दीपावली मिलन का कार्यक्रम अग्रवाल सभा के द्वारा किया गया है। इसमें समाज के लोग शामिल होकर आपसी सद्भावना व एकता का परिचय दिया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में आयोजित अन्नकूट महापर्व के दौरान महाप्रसाद समाज के लोगों ने ग्रहण किया।
पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, पार्षद नरेंद्र देवांगन, अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, सत्यनारायण बुधिया, नागरमल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, श्रीकांत बुधिया आदि सहित समाज के लोग सपरिवार उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.