February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

संगठन चुनाव को लेकर होंगे रूबरू


त्रिनेत्र टइम्स  एमसीबी भारतीय जनता पार्टी के संगठन में होने वाले चुनाव के लिए पार्टी ने चुनाव अधिकारी की घोषणा के साथ ही कार्यों में सहयोग प्रदान करने के लिए सह चुनाव अधिकारी के नामों की घोषणा कर दी गई है । वंही भाजपा जिला संगठन चुनाव के लिए पूर्व सांसद सरगुजा लोक सभा माननीय श्री कमलभान जी को जिला चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया वहीं एमसीबी जिला मे भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जनार्दन साहू , भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह जनकपुर को सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
आगामी माह मे होने वाले पार्टी संगठन के विभिन्न पदों के लिए चुनाव संपन्न होने हैं। जिसको लेकर जिला चुनाव अधिकारी लोक सभा के पूर्व सांसद माननीय श्री कमल भान सिंग जी ने बताया कि उक्त संगठन चुनाव बूथ स्तर से प्रारम्भ हो कर मंडल अध्यक्ष तक होंगे। जिसमे बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, युवा अध्यक्ष, महिला प्रमुख, बीएलए-2 , 6 कार्यक्रम प्रमुख भी शामिल है । इसके पश्चात समस्त मंडल अध्यक्षों के नामों का चयन किया जाएगा। समस्त चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात जिला अध्यक्ष का चयन किया जाना है। इसके लिए संगठन की ओर से चुनाव अधिकारियों व सहयोग के लिए एमसीबी जिला से सह चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है जो सहयोगी के तौर पर कार्य करेंगे ।
उक्त संगठन चुनाव् को लेकर बैठक मे आपेक्षित श्रेणी के लोगो से रूबरू होंगे जिसमे संगठन के संबंध मे जानकारी दी जाएगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.