कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावाली के अवसर पर होगी हसदेव आरती
1 min read



* तैयारी में जुटा नमामि हसदेव संगठन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा नदी संरक्षण और समर्थन की भावना से कोरबा अंचल में नमामि हसदेव संगठन काफी समय से काम कर रहा है। कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली के अवसर पर हसदेव तट पर संगठन द्वारा अनुष्ठान कराया जाएगा।

पिछले वर्ष से नमामि हसदेव द्वारा हर माह की अमावस्या और पूर्णिमा को हसदेव आरती की जा रही है। इसमें अधिकारियों से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे लोग यजमान बनाए गए। इनकी उपस्थिति में शाम 5 बजे से पूजा-अर्चना और हवन-पूजन की गयी। इसके पश्चात गंगा तट पर विभिन्न स्थान में होने वाली गंगा आरती के तर्ज पर यहां भी हसदेव आरती की गई। समय के साथ इसमें लोगों की संख्या बढ़ी। श्री पांडेय ने बताया कि नदियां सनातन काल से हिंदुओं की आस्था और श्रद्धा का केंद्र रही है। उनके सामने मौजूद चुनौतियां कुल मिलाकर मानवीय कारणों से है। इस दिशा में निष्ठा से काम करने की जरूरत है तभी कुछ अच्छे नतीजे आएंगे।


